सहारनपुर। देवबंद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य पर उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की गोपनीय जांच की और योजना के तहत जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि आटा चक्की के विद्युत कनेक्शन से जुड़े कार्य के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।शुक्रवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम एसडीओ को सौंपी, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने तत्काल छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों के मुताबिक टीम एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को भी अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। मामले में उससे भी जानकारी जुटाई जा रही है।एंटी करप्शन टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group