मुजफ्फरनगर, 30 मई 26। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक घातक रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और युवाओं को इसकी लत से बचाना है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और इसके सामाजिक प्रभावों की जानकारी भी दी गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके नुकसान के बारे में जागरूक करें।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विपिन कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, सहायक शोध अधिकारी आनंद कुमार, स्टेनो पाकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group