मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ककराला गांव निवासी एक महिला ने थाना भोपा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गांव के ही अकबर पुत्र सुक्खा ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भोपा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अकबर को रविवार दोपहर मोरना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार एवं कांस्टेबल आमिर खान शामिल रहे।