पीलीभीत में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बीसलपुर पहुंचकर बरखेड़ा और बीसलपुर क्षेत्र के लिए 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 66 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।निर्धारित दौरे के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले बीसलपुर पहुंचे, जहां प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को गति देने की बात कही।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों को भूमि के पट्टे भी वितरित किए। लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि अपराध और अराजकता के प्रति सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए, जहां वह विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group