मुजफ्फरनगर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई, लड्डू बांटे और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाल ने इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को साइकिल भेंट की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वह जरूरतमंदों को साइकिल वितरित कर रहे हैं। उनके अनुसार यह केवल सहयोग का माध्यम नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा और पार्टी के चुनाव चिह्न को लोगों तक पहुंचाने का संदेश भी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार युवाओं, किसानों, मजदूरों और शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों की आवाज को मजबूती देना है।विधायक पंकज मलिक ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष बनाए गए फैज खान का भी स्वागत किया गया। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कादिर राणा, राकेश शर्मा, जिया चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group