मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार तीन क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला सूची के अनुसार सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर से कमिश्नरेट वाराणसी कर दिया गया है। वहीं सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह का तबादला मुरादाबाद रेलवे में किया गया है।इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई के क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार शर्मा को सहारनपुर मंडल में मंडल अधिकारी के रूप में नई तैनाती दी गई है।पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। जनपद में नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group