मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में देवबंद मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।गांव मलीरा निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काजल और मां सुशीला सड़क किनारे मुजफ्फरनगर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी देवबंद की ओर से तेज गति से आ रही एक काले रंग की बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में काजल ने दम तोड़ दिया, जबकि सुशीला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक बहुत तेज रफ्तार में था। हादसे के बाद वह बाइक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group