शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की कृष्णा एंक्लेव कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में उस समय विवाद हो गया, जब एक डॉक्टर पर शराब के नशे में मरीजों का इलाज करने का आरोप लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गई।गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भट्टू निवासी विकास ने बताया कि उन्होंने अपनी चाची रोशन देवी और बुआ राजवती को पित्त की थैली और गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के लिए दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने ऑपरेशन के नाम पर पैसे जमा करा लिए और जांच भी करा ली, लेकिन ऑपरेशन लगातार टालता रहा।परिजनों के अनुसार देर रात दोनों महिलाओं की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जब वे डॉक्टर से बात करने पहुंचे तो आरोप है कि डॉक्टर शराब के नशे में थे। यह देखकर परिजन घबरा गए। उनका कहना है कि डॉक्टर उसी हालत में ऑपरेशन करने की बात कर रहे थे।इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर डॉक्टर ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया और डॉक्टर को बाहर निकालकर थाने ले जाया गया।थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायत मिल गई है और डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि राहत की बात यह रही कि नशे की हालत में कोई ऑपरेशन नहीं हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी