मुजफ्फरनगर। थाना खालापार क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक एसी मैकेनिक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राहक के घर एसी ठीक करने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रहमतनगर निवासी शावेज़ पुत्र स्वर्गीय शौकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एसी मरम्मत का कार्य करता है। छह जुलाई की शाम करीब चार बजे वह मोटरसाइकिल से एक ग्राहक के घर जा रहा था। आरोप है कि आजाद हाई स्कूल के पास पहुंचते ही मोहल्ले का रहने वाला शौएब पुत्र इस्लाम, जिससे उसकी पहले से रंजिश चली आ रही है, ने उसे रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसके साथ अभद्रता की और फिर डंडे से सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।उपचार के बाद शावेज़ ने थाना खालापार पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतपाल सिंह को सौंपी गई है।थाना खालापार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास से भी जानकारी जुटाई जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group