बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में हाईटेंशन बिजली लाइन के पास हुए हादसे में झुलसे 12 वर्षीय अहद की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसे बचाने के प्रयास में उसके 65 वर्षीय दादा इसरार की करंट लगने से मौके पर ही जान चली गई थी। एक ही परिवार में दो मौतों से क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार अहद हाईटेंशन बिजली लाइन में फंसी पतंग निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पौते को बचाने के लिए दौड़े उसके दादा इसरार भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।गंभीर रूप से झुलसे अहद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही समय के अंतराल में दादा और पौते दोनों की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में शोक छा गया है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे ने एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने के खतरे को सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group