मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्र में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कासमपुरा गांव में ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर संगठन से जुड़े तथा सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन किया। कासमपुरा पहुंचने पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन त्यागी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने किया।सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर किसानों और मजदूरों का शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यालय की स्थापना की गई है। साथ ही कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संजीव राठी और जिला सचिव शाहिद चौधरी क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन त्यागी, निक्की चौधरी तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने भी संगठन की गतिविधियों और किसानों की एकजुटता पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में भूरा ठेकेदार, रविंद्र कैप्टन, संदीप बालियान, शाहिद चौधरी, धर्मपाल सिंह राठी, महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group