मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी कस्बे में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। कस्बे के मोहल्ला कुआंपट्टी में घर के बाहर खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। घटना पास में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि बाइक स्वामी ने अपना वाहन घर के बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद वाहन गायब मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना भोपा थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group