मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में शुक्रवार सुबह बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में देखा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान दिव्यांश कुमार के रूप में हुई है। वह गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना घर के घेर में बने एक कमरे में हुई, जहां छात्र ने तमंचे से खुद को गोली मार ली।घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group