मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में जगाहेडी फ्लाईओवर पर शनिवार को तेज गति से आ रही ईको कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार जा रहे थे।पुलिस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिले के बाबली थाना क्षेत्र के गांव बाबली निवासी लहना सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह और गौरव पुत्र रमेश बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। परिजनों को हादसे की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।बताया गया कि तितावी क्षेत्र के जग्गाहेड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान सामने से आ रही ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवकों की मौत की सूचना उनके परिवारों को दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए।मृतक के परिजन रविंद्र रावल ने तितावी थाने में तहरीर देकर ईको कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि ईको कार चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group