मुजफ्फरनगर। संतोष चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसरों में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरना में संस्था की सचिव संतोष उपाध्याय और प्रधानाचार्या गरिमा चौधरी ने ध्वजारोहण किया। स्वामी कल्याणदेव पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरना में प्रधानाचार्य विनीत उपाध्याय, एमपी पब्लिक स्कूल शुक्रताल में प्रधानाचार्य योगेश कुमार और एमबी पब्लिक स्कूल निजामपुर में प्रधानाचार्य राजकुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ किया।

एमएस पब्लिक स्कूल कम्हेड़ा में प्रधानाचार्य महाकसिंह आर्य, गुरु गोरखनाथ एसडी पब्लिक स्कूल यूसुफपुर में उप प्रबंधक अभिषेक उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या शिखा सिंह तथा संतोष देवी पब्लिक स्कूल मोरना में प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में विद्यालयों के सहायक अध्यापक-अध्यापिकाओं का भी सहयोग रहा। इनमें नावेद आलम, रितिक चौधरी, शगुन राठी, फैजिया खान, मोनिका उपाध्याय, अनुराधा, वर्तिका सहरावत, इशिका शर्मा और पिंकी रानी सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group