मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधीन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रुड़की रोड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कार्मिकों और जनपदवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोम प्रकाश ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।समारोह के दौरान कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।समारोह में वरिष्ठ सहायक राहुल कुमार, वरिष्ठ सहायक सौरभ कुमार, कंप्यूटर संचालक सूरज कुमार, चपरासी जमीर हसन, चपरासी दीपक कुमार, सेवानिवृत्त कार्मिक आरएस भदूला सहित जनपदवासी उपस्थित रहे।