मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो डालकर रौब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। जानसठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव कवाल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अरशद पुत्र मुमतियाज निवासी गांव कवाल के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ उसकी फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पहचान होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिला।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हथियार के स्रोत और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की अधिकारियों ने सराहना की है।