मुजफ्फरनगर। भोपा गंग नहर पुल पर बुधवार दोपहर एक होमगार्ड द्वारा नहर में छलांग लगाने की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा लापता होमगार्ड की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे भोपा नहर पुल पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने थाना पुलिस को सूचना दी कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति अचानक गंग नहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान होमगार्ड आनंद पुत्र रतन सिंह निवासी रामपुर तिराहा के रूप में हुई। बताया गया कि आनंद की ड्यूटी इन दिनों ट्रैफिक पुलिस के साथ लगी हुई थी और वह नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहा था।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद नहर में तलाश अभियान तेज कर दिया गया। लापता होमगार्ड की खोज के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को नहर के किनारे से दूर रखते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया। एसडीआरएफ की टीम नहर के विभिन्न हिस्सों में तलाश कर रही है।समाचार लिखे जाने तक होमगार्ड का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होमगार्ड ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group