मुजफ्फरनगर, 1 जुलाई 26। जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में 2 जुलाई को खंड विकास कार्यालय, पुरकाजी में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SIS India Limited द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 500 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन मुख्य रूप से सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर पदों के लिए किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब सीकर श्रेणी में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ पंजीकरण कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र तथा जीवन-वृत्त अवश्य लाना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group