मुजफ्फरनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह को बधाई देने और सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को पचेंडा गांव के ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की।सम्मान समारोह में समाजसेवी अर्जुन पहलवान ने कहा कि संजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान एक संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी की पहचान बनाई है। उनका कहना था कि संजय सिंह आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए निष्पक्षता के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति विशेष सम्मान का भाव है।ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे अधिकारी कम देखने को मिलते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की बात सुनें और सहजता से संवाद स्थापित करें। उनके अनुसार संजय सिंह का व्यवहार सदैव सरल, विनम्र और जनसरोकारों से जुड़ा रहा है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी इच्छा जताई कि भविष्य में उन्हें मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिले।सम्मान समारोह में संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे।कार्यक्रम में जयवीर सिंह ठाकरान, बॉबी कस्सर, आंशु अंसारी और जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने संजय सिंह को आईएएस पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशासनिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group