मुजफ्फरनगर, 28 अप्रैल 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में रह रहे किशोरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने किशोरों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उनके मामलों से संबंधित अभिलेखों (फाइलों) का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने किशोरों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है।
डॉ. चौधरी ने संस्था के प्रथम तल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, कर्मचारी नीरज कुमार, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा, सुरजीत कुमार सहित अन्य स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

