मुजफ्फरनगर, 28 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए विषय विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस योजना में छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है और अब पढ़ाने के लिए अतिथि प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन 1 मई से शुरू होंगे और 15 मई तक ऑफलाइन जमा किए जा सकेंगे। चयनित शिक्षकों को सिविल सेवा, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करानी होगी। हर क्लास की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी और इसके लिए 2000 रुपये प्रति क्लास दिए जाएंगे।
सिविल सेवा के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, करंट अफेयर्स, राजनीति जैसे विषयों के विशेषज्ञों की जरूरत है। वहीं, जेईई और नीट के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि सभी आवेदन तय नियमों (एसओपी) के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे। नियमों के अनुरूप न होने वाले फॉर्म को शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group